बंगलाताल चौराहे से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया, जिससे यातायात जल्द सामान्य हो गया। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।