अडकी: प्रखंड कांग्रेस कमेटी तमाड़ की मासिक बैठक का किया गया आयोजन
तमाड़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन आज बुधवार को दोपहर 3:00 किया गया । बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो शामिल हुए । इस दौरान प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंप कर दायित्व समझाया गया । इस मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे ।