अडकी: सरना धर्म कोड को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा- राज्य सरकार आदिवासियों को भ्रमित कर रही है
सरना धर्म कोड की मांग को लेकर झारखंड में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों को भ्रमित कर केवल राजनीति कर रही है। संजय मुंडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को चुनाव के पूर्व किए गए लोक-लुभावन घोषणाओं पर जनहित