अडकी: तारो सिलादोन गांव में पुलिस ने तीन अफीम माफियाओं के घरों को कुर्क किया
अफीम तस्करों पर शिकंजा कसते हुए खूंटी पुलिस ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। खूंटी सदर थाना क्षेत्र के तारो सिलादोन गांव में पुलिस ने तीन कुख्यात अफीम माफियाओं भल्लू खान, उर्फ लोहर, इकबाल खान और मुख्तार खान के घरों को कुर्क कर लिया। पुलिस ने इन माफियाओं के घरों में मौजूद कीमती सामानों समेत अन्य वस्तुओं को जब्त कर ट्रकों में भरकर सदर थाना के मालखाना