खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्यौहार, सैकड़ों लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाना क्षेत्र के सागी, फफौत, खोदावंदपुर सहित विभिन्न गांवों में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह से ही फफौत ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।