खोदावंदपुर: कुख्यात अपराधी नागमनी महतो गिरोह का सदस्य, 50 हजार का इनामी अपराधी राजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिम निवासी संजय जयसवाल का पुत्र 50 हजार का इनामी अपराधी राजा कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरप्तार कर लिया है। गिरप्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक कटा एवं दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार ने बताया कि कुम्भी निवासी नागमनी गैंग के राजा सक्रिय सदस्य था।