सोलन: विश्व हृदय दिवस पर जिला मुख्यालय में आयोजित हुई रैली और जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल रहे मौजूद
Solan, Solan | Sep 28, 2025 जिला मुख्यालय सोलन में स्थित साईं संजीवनी अस्पताल में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से लोगों को हृदय स्वास्थ्य के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे।