तीन साल, एक ही कहानी… जीत की हैट्रिक!”
समूहगान और एकांकी में लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान हासिल कर नव ज्योति पब्लिक स्कूल ने फिर बढ़ाया विद्यालय का गौरव।
समूहगान और एकांकी में नव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राएं अव्वल
Kullu Times
जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते बजौरा स्कूल में शनिवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान समूहगान, एकांकी नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 छात्रा वर्ग के समूहगान में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने वन एक्ट प्ले (एकांकी नाटक) में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर नव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मोती लाल शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और टीम भावना के कारण विद्यालय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Kullu, Kullu | Sep 28, 2026