बिजावर: बिजावर विधायक ने ग्राम झमटुली पहुंचकर स्व. फेरन सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि
बिजावर विधायक ने ग्राम झमटुली पहुंचकर श्री पूरन सिंह बुंदेला के पूज्य पिताजी स्वर्गीय फेरन सिंह जू देव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।