कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने अधिकारियों को सेवा सेतु एवं सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी जीरामजी योजना, एग्रीस्टैक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन, मलेरिया एवं टीबी नियंत्रण, ई-ऑफिस तथा विद्युत उपकेंद्र निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने पुनर्वासित परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सभी विभागों में समन्वय और कार्यों की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
सुशासन का लक्ष्य—समयबद्ध सेवाएं, प्रभावी क्रियान्वयन और हर हितग्राही तक योजनाओं का लाभ।
#Kondagaon #GoodGovernance #SevaSetu #CMHelpline #AgriStack PMKisan