कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं।
जनदर्शन में नाली निर्माण, नवीन आंगनबाड़ी, लंबित मजदूरी भुगतान, सड़क निर्माण सहित विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को **निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निराकरण** सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Kondagaon #Jandarshan #GoodGovernance #PublicService #CitizenFirst
Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 4, 2026