चंबा
चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर बडोह के पास एक चलते हुए टिप्पर में अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार टिप्पर तीसा से चंबा की तरफ जा रहा था, तभी बडोह के पास उसमें अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते टिप्पर आग की चपेट में आ गया। आसपास की दुकानों से बाल्टी भर-भर कर पानी लाया गया और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं है और सभी सुरक्षित हैं।
Solan, Solan | Aug 26, 2026