संगरिया: पुलिस ने आर ओ बी के पास से एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची लिखते हुए किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते हुए को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई श्रवण सिंह ने गश्त के दौरान शुक्रवार सुबह 11 बजे रजत पुत्र अनिल कुमार निवासी वार्ड 22 को पकड़कर उसके पास से सट्टा पर्ची व 4940 रूपये नगदी बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।