गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन क्षेत्र में 7 कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 1:45 के आसपास एक चोर द्वारा सात कारों का शीशा तोड़कर उसमें रखे हुए कीमती सामान चोरी कर लिया गया। तो इस दौरान बताया गया कि लोगों द्वारा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। देखने में आया कि जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और बताया कि थाना शालीमार गार्डन पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।