उज्जैन शहर: उज्जैन: आनुवंशिक बीमारी से जूझ रही 5 महीने की मासूम, इलाज के लिए ₹15 करोड़ की ज़रूरत, CM से गुहार
उज्जैन में 5 महीने की मासूम आनुवांशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (समा) टाइप-1 से जूझ रही है। उसके इलाज के लिए करीब 15 करोड़ रुपए के जीन थेरेपी इंजेक्शन की जरूरत है, जो भारत में उपलब्ध नहीं है। परिवार ने फंड रेज शुरू कर मदद की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी गुहार लगाई है।