पीरटांड: पथरिया गांव के तालाब में मिला छोटू मांझी का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मधुबन थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी छोटू मांझी का शव गांव के ही एक तालाब में तैरता हुआ पाया गया। रविवार को 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि छोटू माझी का जमीन विवाद गांव के कुछ लोगों से चल रहा था।एक दो दिन पहले छोटू का उनलोगों से झगड़ा भी हुआ था।