पीरटांड: पालगंज में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना स्थल में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत बुधवार को 2 बजे तक वृक्षारोपण का कार्य किया गया। साथ में योजना से संबंधित सभी जलसहिया तथा पंचायती राज सदस्यों के साथ बहु ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के सफ़ल संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की गई।