पीरटांड: पीटांड़ में दर्दनाक घटना: पिता ने जहर खाकर और पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक
पीटांड़ थाना क्षेत्र के सराय टोला निवासी पिता पुत्र ने आत्महत्या कर ली। रविवार को 2 बजे दोनों के शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि पिता ने जहर खा कर आत्महत्या की।वहीं पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार रात को पिता पुत्र में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे आक्रोशित पिता सोनाराम हेमरेम ने जहर खा लिया।