पीरटांड: पालगंज के श्री बंशीधर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, 627 वर्षों से चली आ रही परंपरा
पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है।चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार सुबह 7 बजे से दिनभर जन्माष्टमी का व्रत रखने वालो का मंदिर में पूजा अर्चना को ले श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा।एक तरफ जागरण कीर्तन तो दूसरी तरफ पूजा आर्यचजा चलता रहा।