गभाना: गभाना तहसील में विधायक ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया
गभाना तहसील सभागार में बुधवार दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। बरौली विधायक जयवीर सिंह और एसडीएम हरिश्चंद्र ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है