शामली: झाल व कुड़ाना के जंगलों में एसडीएम ने मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ छापेमारी की, कब्जे में ली मशीनें
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शामली जिले में एसडीएम सदर ने अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे पुलिस बल के साथ झाल व कुड़ाना के जंगलों में छापेमारी की। छापेमारी की सूचना पर खनन माफिया अपना साजोसामान व मशीनें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। झाल के जंगल से एक जेसीबी मशीन व कुडाना के जंगल से भी एक जेसीबी मशीन व मिट्टी से भरा ट्रोला पकड़ा गया है।