बहराइच: समसा तरहर के पास तंबाकू लेने जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, युवक की हुई मौत
बिहार के गया जिले के टेटुवा थाना क्षेत्र के बेदपुरा निवासी भुल्लू माझी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रिसिया इलाके में भट्टे पर रहकर काम करते थे। घटना समसा तरहर के पास हुई, जहां वह पैदल तंबाकू लेने जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भुल्लू माझी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।