बहराइच: बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय परिसर से एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक को किया धर दबोचा
बहराइच जिले में देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को शहर स्थित चकबंदी दफ्तर में कनिष्ठ सहायक को एक ग्रामीण से दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नगर कोतवाली लाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।