गुना नगर: जिले ने बनाया रिकॉर्ड: एमपी बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट से बेहतर, तीन छात्र मेरिट में
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने भोपाल से घोषित किया। जिले में कक्षा 12वीं का 78.73% दसवीं का 68.09% रिजल्ट रहा। जिले के तीन छात्र फतेहगढ़ सांदीपनि विद्यालय की गायत्री राजपूत, कृष्णा धाकड़ ने 6वा स्थान, ढाणी बंसल ने 5वा स्थान प्रदेश की मेरिट सूची में मिला। जिले में सरकारी स्कूलों का प्राइवेट से बेहतर परिणाम रहा।