नौतनवा: डीआरएम ने नौतनवां रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेलवे कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रबंधक आदित्य कुमार ने शनिवार दोपहर नौतनवां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान नौतनवां रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे मंडल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक कक्ष, वाणिज्य अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया।