गुलाबगंज: विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार गुलाबगंज थाने में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने किया सामूहिक योग ....
रविवार को 12वे विश्व योग दिवस का आयोजन सभी स्थानों पर किया गया था, गुलाबगंज थाने में भी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने अपने साथियों के साथ योगाभ्यास और योगासन के साथ व्यायाम भी किया। रविवार सुबह 11 बजे थाना परिसर में ही थाना प्रभारी ने सभी के साथ योग साधना, योग आसन और योग की क्रियाएं की। योग को स्वस्थ रहने का सबसे प्रमुख मार्ग बताया।