खैर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग शुरू
Khair, Aligarh | Apr 19, 2026 अलीगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं ,पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिले में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है, जहां उन्हें जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं, जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।