मखदुमपुर: पटना-गया रेलखंड पर महिला बोगी में सफर कर रहे 9 पुरुष यात्री गिरफ्तार
जहानाबाद के पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर महिला बोगी में यात्रा कर रहे 9 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गया रेलवे कोर्ट भेजा गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। आरपीएफ ने चेतावनी दी।