झारखंडवासियों से मेरी अपील...
थाना हो या कोई भ्रष्ट पुलिस अधिकारी—यदि आपके साथ गलत व्यवहार किया जाता है, आपको प्रताड़ित किया जाता है, आपके साथ जुल्म होता है या अवैध वसूली की जाती है, तो सुरक्षित तरीके से उसका वीडियो या ऑडियो रिकॉर्ड करें। बिना डरे, उचित माध्यम से इसे सामने लाएं और मुझे टैग करें।
आप किसी भी विचारधारा या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, यदि आपके साथ अन्याय हुआ है या भविष्य में होता है, तो आपकी आवाज उठाने के लिए मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा।
मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ूंगा। सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ूंगा।
न डरें, न झुकें—अन्याय के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।
— विधायक जयराम महतो
Kanke, Ranchi | Aug 27, 2026