हाटा: नेहरू इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे का विद्यालय पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे का सोमवार को नेहरू इंटर कॉलेज पहुंचने पर शिक्षकों तथा विद्यालय के प्रबंधक ने जोरदार स्वागत किया। उपनगर के नेहरू इंटर कॉलेज के शिक्षक अनिल कुमार दुबे को रविवार को हाटा में संपन्न हुए चुनाव में जनपद के शिक्षकों ने पहली बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना।