हाटा: छपरा भगत एन एच 28 के पास पुलिस व पशुतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ ,एक पशु तस्कर घायल, एक अन्य साथी गिरफ्तार
हाटा कोतवाली क्षेत्र के छपरा भगत एन एच 28 के पास पुलिस व पशुतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक पशु तस्कर घायल हो गया व एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया पशु तस्करों के पास से 6 राशि गोवंशीय पशु व एक पिकप वाहन, अवैध शस्त्र बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है