हाटा: हाटा स्थित स्वामी विवेकानंद नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
हाटा नगर पालिका के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्डीहा के प्रांगण में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान मे नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल के महिलाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी प्रिन्सी पांडे रही। उन्होंने ने सुरक्षा के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।