खंडवा: शादी में डीजे पर नाचा युवक, कुछ घंटे बाद उठाया खौफनाक कदम, मौत से गांव में सनसनी
बताया जा रहा है कि करीब चालीस वर्षीय धर्मेंद्र गांव में चल रहे शादी समारोह में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धर्मेंद्र ने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया, नाचा-गाया और पूरे समय खुश नजर आ रहा था। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।