भुसावर: फूटाकी में अवैध शराब भट्टी पर पुलिस ने की कार्रवाई, 1500 लीटर वॉश किया नष्ट
सीकरी थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव फूटाकी में शराब बनाने की भट्टी ध्वस्त कर दी। एसएचओ मुकेश चौची के नेतृत्व में एएसआई हंसराम सिंह व डीएसटी टीम प्रभारी सुल्तान सिंह ने मय जाप्ता दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी गुरदीप सिंह मौके से फरार हो गया।