गया टाउन सीडी ब्लॉक: "चार महीने चला, पांच साल से बंद! गया के रामसागर तालाब में 45 लाख का सोलर प्लांट बना कबाड़".
गया शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक रामसागर तालाब में जल स्तर बनाए रखने और रात में रंग-बिरंगी रोशनी से तालाब को आकर्षक बनाने के लिए करीब छह साल पहले 45 लाख रुपये की लागत से सोलर प्लांट लगाया गया था। लेकिन यह महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू होने के महज चार-पांच महीने बाद ही ठप्प पड़ गई।