मंझनपुर: मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने बनाया नाजायज संबंध, थाने में की गई शिकायत
मंझनपुर कोतवाली की एक युवती से शादी का झांसा देकर कडा इलाके में रहने वाले युवक ने साल भर तक दुराचार किया। बाद मे शादी के वादे से मुकर गया। दबाव बनाने पर जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर उसे जेल भेजेंगे!