महरौनी: चढ़रऊ में सड़क किनारे लगे भूसे के टाल में लगी भीषण आग, सैकड़ों कुंतल भूसा जलकर हुआ राख, लाखों रुपए के नुकसान की आशंका
ग्राम चढ़रऊ में बुधवार सुबह के समय सड़क किनारे लगे हुए भूसे के टाल में अचानक भीषण आग लगने से सैकड़ो कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे खितवांस चौकी इंचार्ज साबिर अली एवं फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।