बाढ़ पीड़ितों के बीच उतरे अवनीश शाक्य, गुडेरा और गुलरिया में बांटा भोजन
अमृतपुर विधानसभा में जनसेवा और जनसंपर्क से मजबूत हो रही राजनीतिक पकड़, भाजपा में दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच भाजपा नेता अवनीश शाक्य की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
रविवार को अवनीश शाक्य ने बाढ़ प्रभावित गुडेरा और गुलरिया वाली भावन आज गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच भोजन वितरित कर संकट की घड़ी में ग्रामीणों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने जलभराव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सुना। अवनीश शाक्य ने कहा कि जनसेवा केवल चुनावी समय तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।
लगातार गांव-गांव जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता के चलते अवनीश शाक्य की राजनीतिक जमीन मजबूत होती दिखाई दे रही है। शाक्य समाज के साथ-साथ युवाओं, पिछड़े वर्गों और अन्य सामाजिक समूहों के बीच भी उनका संपर्क बढ़ रहा है।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट के दावेदार अपनी-अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में अवनीश शाक्य की बढ़ती जनसक्रियता और बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर सेवा करने की पहल को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में अवनीश शाक्य की सक्रिय मौजूदगी और बढ़ते जनाधार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं।
फेसबुक पर अधिक से अधिक शेयर करें
#AvnishShakya #अवनीश_शाक्य #Amritpur #अमृतपुर #BJP #भाजपा #FloodRelief #बाढ़_पीड़ित #जनसेवा #जनसंपर्क #अमृतपुर_विधानसभा #Farrukhabad #फर्रुखाबाद #2027AssemblyElection #भाजपा_दावेदारी
Amritpur, Farrukhabad | Sep 13, 2026