गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरिया में शुक्रवार को तिथि भोजन योजना के तहत विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रसगुल्ला, खीर, पूरी और आलू-गोभी की सब्जी परोसी गई। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन पर खुशी जताई। उक्त जानकारी। 5 बजे दी गई। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार ने तिथि भोजन योजना के उद्देश्य की जानकारी दी।