जांजगीर: नवापारा में अवैध रेत उत्खनन तेज, माफिया सक्रिय होने से कार्रवाई पर उठे सवाल
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नवापारा में अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि यहां चैन माउंटेड मशीनों और 20 से 25 हाईवा के जरिए बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही और स्टाफ की कमी का हवाला दिया जा रहा है। इससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका है।