मासलपुर: कोटा छाबर से अवैध बजरी बनास से भरे हुए 2 ट्रेक्टर ट्राली को मासलपुर पुलिस ने किया जप्त
मासलपुर थाना पुलिस ने अवैध बजरी बनास से भरे हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया।थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने गुरुवार को बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के सुपरविजन में अरावली अभियान के तहत अवैध बजरी के खिलाफ चलाये रहे अभियान के तहत कोटा छावर से दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली मय अवैध बजरी बनास से भरी हुई जब्त की गई।