मासलपुर: डकैती के प्रकरण में फरार ₹20 हजार के इनामी आरोपी को मासलपुर पुलिस ने बाड़ी रिंग रोड से किया गिरफ्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने डकैती के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना अधिकारी चंचल शर्मा ने बुधवार को बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 20 हजार रूपये के ईनामी आरोपी नेता उर्फ जयपाल पुत्र दाताराम गुर्जर निवासी ज्याये का पुरा को बाडी रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया।