मासलपुर: काछीपुरा में माली सैनी कुशवाहा समाज की बैठक आयोजित, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और भाईचारा बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा
काछीपुरा में माली सैनी कुशवाहा समाज के पंच पटेलों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौरासी महासभा के अध्यक्ष रामस्वरूप द्वारा की गई।बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के मामले को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह और मृत्यु भोज पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की जरूरत है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।