मासलपुर: रतियापुरा में पंचायत संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर की समीक्षा
आशान्वित ब्लाक मासलपुर की पंचायत रतियापुरा में पंचायत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान सरकारी योजनाओ की क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।ब्लॉक फेलो विक्रम सिंह के सुपरविजन में पंचायत स्तर पर संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को रतियापुरा में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।