मासलपुर: कंचनपुर में जनरल स्टोर और किराना की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
कंचनपुर में जनरल स्टोर और किराना की दुकान में अचानक आग लग गई।पीड़ित देवेंद्र कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि उसकी दुकान में अचानक आग लग गई, आग को बुझाने के ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सके। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया।इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।