जिलेभर के चेक पोस्टों पर सघन वाहन जांच जारी
दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनारा रोड, चिरुला एवं बड़ौनी सहित विभिन्न चेक पोस्ट पर गठित संयुक्त टीम द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ ही नकदी, शराब, हथियार, मादक पदार्थ एवं निर्वाचन को प्रभावित करने वाली अन्य सामग्रियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#datia #DatiaByElection2026 #दतिया #MadhyaPradesh #दतिया_विधानसभा_उपनिर्वाचन2026
Datia, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026