सागर नगर: सागर में यात्री बसो की हड़ताल 5 अगस्त से,ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
सागर शहर में नए बस स्टैंड और पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन करने का मामला अभी थमा नहीं है, जिसकी वजह से 5 अगस्त से एक बार फिर सागर जिले से संचालित होने वाली बसों के पहिए थम सकते हैं। जिला बस आपरेटर यूनियन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही 5 अगस्त से हड़ताल पर जाने की भी सूचना दी है।