कटघोरा: कटघोरा सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, भीषण गर्मी में बंद पड़े कूलर, मरीज बेहाल, स्वास्थ्य कर्मी बना रहे रील्स
Katghora, Korba | May 29, 2026 कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं खुद वेंटिलेटर पर हैं। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल के वार्डों में लगे कूलर महीनों से बंद पड़े हैं। भर्ती मरीज और उनके परिजन गर्मी से बेहाल हैं। स्वास्थ्य मंत्री के 'एसी सुविधा' के दावे भी हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। 4 महीने बीत जाने के बाद भी मरीज ठंडी हवा को तरस रहे हैं।