खगड़िया में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के संवेदनशील और कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी के जलस्तर, कटाव की स्थिति और बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों एवं तटबंधों की लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
#Khagaria #KhagariaNews #BagmatiRiver #BiharNews #FloodUpdate #VikramVirkar #Bagmati #BiharFlood