कासगंज: कासगंज में जिला कलेक्ट्रेट पर सोलर रूफटॉप स्थापित करने वाले शिक्षक अमोद कुमार को डीएम ने किया सम्मानित
कासगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप स्थापित कर बिजली बिल में लगभग 90 प्रतिशत बचत प्राप्त करने पर अमोद कुमार को डीएम प्रणय सिंह एवं सीडीओ वीरेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है।